राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शांति व सौहार्द पूर्वक वातावरण में दुर्गा पूजा मनाने को लेकर एकमा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कोरोना गाइडलाइन के निर्देश के मद्देनजर दुर्गा पूजा शांति व सौहार्द पूर्वक वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सरकार के निर्देशों के अवहेलना करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई किया जायेगा। इस मौके पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सत्येन्द्र पराशर, अंचल पदाधिकारी कुमारी सुषमा, पुलिस निरीक्षक बालेश्वर राय व थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी के अलावा क्षेत्र के बुद्धिजीवी व पंचायत प्रतिनिधि आदि शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग