राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये है। घायलों में सफरी गांव के लक्ष्मी देवी लेजुवार गांव के पंकज कुमार सिंह बंगरा गांव के हैप्पी सिंह, अरविन्द कुमार सिंह व युवराज कुमार सिंह शामिल है। जिनका प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता व डॉ. अमीत कुमार ने किया। बताया जाता है कि घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अबतक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग