संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)| शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गुरुवार को कलश स्थापना से पूर्व बनियापुर पूजा समिति द्वारा विशाल जलभरी जुलुस निकाली गई। जिसमे प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग गाँवो से सैकड़ो की संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर माता के दरबार में अपनी हाजरी लगाई। मुख्य बाजार स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जहाँ बनारस से पहुँचे आचार्यो की देख- रेख में बैदिक मंत्रोच्चार के बिच जलभरी कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तो द्वारा माता के जयकारे से सड़क से लेकर जलाशय तक का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। जुलूस में शामिल अलग-अलग परिधान में शामिल श्रद्धालु भक्त, हाथी, घोड़े, ऊँट और बैंड- बाजे आकर्षण के केंद्र रहे।जलभरी कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालु भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो को ध्यान में रख मुख्यबाजार से गुजरने वाली सड़क मार्ग को स्थानीय दुकानदारो एवं पूजा समिति के सदस्यों के सहयोग से साफ-सफाई की माकूल व्यवस्था की गई थी।वही प्रशासनिक स्तर पर भी विधि-व्यवस्था कायम रखने को लेकर पुलिस बल मुस्तैदी से जुटे रहे।कलश स्थापना के उपरांत दुर्गा सप्तशती के अनवरत सस्वर पाठ से मुख्य बाजार सहित आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। जलभरी कार्यक्रम को सफ़ल बनाने मे, स्थानीय मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, बिपुल तिवारी,संतोष रस्तोगी, पिंटू रस्तोगी, अवधेश पंडित, उपेन्द्र यादव, रामायण सिंह सहित सभी सदस्यों का सक्रीय योगदान रहा।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग