संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)| शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मुख्य बाजर बनियापुर स्थित गढ़देवी मंदिर परिसर में कलश स्थापना को लेकर सुबह से ही काफी चहल-पहल रही प्रतिपदा को लेकर सुबह से ही पंडाल परिसर में भक्तो की भीड़ जुटने लगी। जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ती गई। प्रथम दिन माँ शैलपुत्री की पूजा आराधना की गई। पूजा समिति द्वारा श्रद्धालु भक्तों को पूजा- स्थल पर कोई परेशानी न हो, को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये है। वाराणसी से पधारे आचार्यो द्वारा लयबद्ध दुर्गा सप्तसती के अनवरत पाठ से पूजा- स्थल सहित आस-पास का माहौल भक्तियम बना हुआ है। आचार्यो की देख रेख में पूजन कार्य कराई जा रही है। पूजा समिति के सदस्य सुरेश तिवारी, पिन्टू रस्तोगी, बिपुल तिवारी, संतोष रस्तोगी सहित सभी सदस्य शांतिपूर्ण माहौल में नवरात्रि संपन्न कराने को लेकर पूजन स्थल पर सक्रियता से जुटे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग