संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)| दरबाजे पर बंधी दो भैंस की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के सोहई शाहपुर की है। चोरी गई भैंस की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये बताई गई है। पीड़िता सुरसती देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि मेरी दो भैंस की चोरी देर रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई है।जिसकी काफी खोजबीन करने के बाद भी कोई जानकारी नही मिली। पीड़िता ने यह भी बताया है कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में दिखाई दे रहा है कि दो -तीन व्यक्ति घर के इर्द-गिर्द घूम रहे है। जो चादर ओढ़े हुए है। पीड़िता का आरोप है कि पूर्व में भी तीन बकरी की चोरी कर ली गई थी। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग