संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। वेतन और पेंशन की सुविधा दिलाने का झांसा देकर अठारह वर्षों से पंचायत प्रतिनिधियों का मानसिक शोषण तथा छलावा किया गया है। तथा आगामी प्राधिकार।निकाय। चुनाव में वादा खिलाफी करने वाले हवा हवाई नेताओं को मतदाता सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। यह बातें सारण प्राधिकार पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने गुरुवार को मांझी प्रखंड के आधा दर्जन पंचायतों में आयोजित पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पंचायतों के प्रतिनिधि अपने निवर्तमान जनप्रतिनिधि के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आक्रोशित पंचायत प्रतिनिधि छह साल का हिसाब मांगने को आतुर हैं। श्री सुधांशू रंजन ने मांझी के बरेजा पंचायत में मुखिया राजेश पाण्डेय मुबारकपुर पंचायत में मुखिया पति विजय यादव मटियार पंचायत में मुखिया पति सुमन प्रसाद तथा चेंफुल में मुखिया पति संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठकों में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। बरेजा में गायिका पलक पाण्डेय ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर अजय पाण्डेय दिग्विजय सिंह कृष्णा सिंह पहलवान तथा बिनोद सिंह आदि लोग भी मौजूद थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग