ट्रेक्टर व बाइक की टक्कर में दो युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
के के सिंह सेंगर। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
एकमा (सारण)। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर बंशी छपरा गांव के समीप ट्रेक्टर और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो जाने से बाइक चालक व सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जाता है कि एकमा प्रखंड के देवढ़िया गांव के अनुप राम तथा नीतेश राम बाइक से रसूलपुर जा रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर से एकमा की ओर जा रही ट्रेक्टर से बंशी छपरा गांव के समीप सीधी टक्कर हो गई। ट्रेक्टर और बाइक के टक्कर में देवढ़िया गांव निवासी बाइक चालक नीतेश राम तथा सवार अनुप राम घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही रसूलपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर गांववालों के सहयोग से दोनों घायलों को पुलिस वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार हेतु भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को बेहतर चिकित्सक के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। तत्पश्चात पुलिस ने घटना की जानकारी घायल के परिजनों को दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग