बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, एक दर्जन व्यक्तियों को काटकर किया घायल

पंकज कुमार मिश्रा । राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
अमनौर (सारण)। अमनौर थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव में बंदर के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं बंदर ने एक दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। जिनका इलाज अमनौर पीएससी में किया गया .घायलो मे श्याम कुमार सिंह 50 वर्ष, अंकित कुमार 12 वर्ष, गजब सिंह 45 वर्ष, रंजीत सिंह 36 वर्ष सहित दर्जनों लोग शामिल है । बंदर के आतंक से जहां लोग भयभीत हैं अपने घरों में बंद होने पर मजबूर हैं वहीं वन विभाग इसकी जानकारी के बावजूद कान में तेल डालकर सो रही है। इसको लेकर इसकी शिकायत सारण डीएफओ से की गई. मगर अबतक कोई नतीजे सामने नहीं आये। जिससे ग्रामीणों मे वन विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग