अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस पर नशा मुक्ति वृक्ष के समक्ष अमनौर पुलिस ने लिया शपथ

दस्तक प्रभात प्रतिनिधि।
अमनौर(सारण)। अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के मौके पर अमनौर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों के साथ नशा मुक्ति का शपथ लिया गया। शुक्रवार को स्थानीय थाना परिसर में अंतरराष्ट्रीय नशा विमुक्ति दिवस के मौके पर वृक्षारोपण किया गया साथ ही शपथ लेते हुए पुलिस कर्मियों ने कहा कि मैं जहां भी पदास्थापित रहुंगा समाज को नशामुक्त बनाने, लोगो को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराने में सक्रिय योगदान करुंगा तथा मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध युवाओं को जागरूक करने के पुलिस के समाजिक दायित्व का निर्वहन करुंगा ।इस मौके पर मुख्य रूप से एएसआई चन्देश्वरी यादव,नागेन्द्र पांडेय,सदेव राय, रेणु कुमारी,भारती कुमारी, राहुल कुमार ,श्रिनिवास कुमार, सरोज राय, नागेन्द्र पांडेय,सदेव राय,निसंतान कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग