मंगोलापुर गांव में राशन लेने गए पिता-पुत्र को डीलर के परिजनों ने पीटा,घायल
संदेश कुमार। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के विशुनपुरा पंचायत के मंगोलापुर गांव में जनवितरण दुकानदार के यहां से राशन लेने गए लाभुक के साथ मारपीट की गई।लाभुक मंगोलापुर गांव के ही बद्रीनारायण तिवारी बताए गए हैं।बाद में गांव से घर लौट रहे उनके पुत्र के साथ भी डीलर के पुत्रों ने मारपीट की।पुत्र उदय शंकर तिवारी ने जलालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।जिसमें कहा गया है कि मेरे पिता जी जब डीलर के यहां राशन लेने गए थे तो ई पाश मशीन में उनका अंगूठा का निशान ही नहीं आ रहा था।पूछने पर डीलर तथा उसके पुत्रों ने मारपीट की।पास में रखे रूपये भी छिन लिए।बाद में मारने की धमकी भी दी गई।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।लाभुक ने इसकी शिकायत सदर एसडीओ से भी की है।सदर एसडीओ ने इस मामले की जांंच कर सीओ एवं एमओ को डीलर पर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग