पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पचरूखवा गांव में चल रहे सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में तीसरे दिन शनिवार को सत्संग यज्ञ समारोह परवान पर है। शनिवार को तीसरे दिन प्रवचन सुनने सत्संग प्रेमियों की भीड़ लगी रही। मुख्य महिला प्रवचन कर्ता संगीता त्रिपाठी ने कहा कि जीवन में सही राह पर चलने के लिए सत्संग जरूरी है। सत्संग से लोगों का ज्ञानवर्द्धन होता है। सत्संग लोगों को सही मार्ग पर जाने के लिए प्रेरित करती है। लोगों को नशीले पदार्थ के सेवन से दूर रहना चाहिए। अच्छे संस्कार से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी को सही संस्कार दे सकते हैं। परिवार से ही बच्चों को पहली शिक्षा मिलती है। इस ओर सभी को सोचने की जरूरत है। सही समाज के निर्माण से ही देश का सही विकास हो सकता है। शैक्षणिक का स्तर गिर रहा है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए समाज को पहल करनी चाहिए। सत्संग में शैक्षणिक, आर्थिक, सांस्कृतिक सहित कई पहलूओं पर चर्चा की गई। जब तक मनुष्य को आत्म ज्ञान नहीं मिल जाता तब तक सुख-शांति नहीं मिलती है। सत्संग के माध्यम से ही आत्म ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। इस मौके पर आयोजनकर्ता प्रभुनाथ सिंह, राजेश्वर सिंह समेत दर्जनों सहयोगी उपस्थित रहे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग