राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के एक व्यक्ति के एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते से 48 हजार 276 रुपये की फर्जी निकासी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में पीड़ित व्यक्ति शीतलपुर गांव निवासी गणेश साह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि मेरे एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर बारी-बारी से 48 हजार 276 रुपये की फर्जी निकासी कर लिया गया है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग