राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दियरा इलाके में स्थित बनिया हसनपुर गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 अवैध देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में तरैया थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक गोपाल कुमार सिंह ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि गुप्त सूचना मिली कि दियरा इलाके में स्थित बनिया हसनपुर गांव में शराब कारोबारी नवल राय का पुत्र अमरजीत कुमार यादव अपने घर के आगे झाड़ी में शराब छुपाकर रखा है तथा शराब की सप्लाई करने के लिए वहां खड़ा है। सूचना सत्यापन पर जब वहां पहुचे तो पुलिस की गाड़ी को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति अमरजीत कुमार यादव है। पकड़े गए व्यक्ति के घर के आगे जब झाड़ी की तलाशी ली गई तो झाड़ी के अंदर से एक गैलेन बरामद हुआ। जिसमें 40 लीटर अवैध देशी शराब पाया गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी छिपे शराब का भंडारण करना व बिक्री करना एक संज्ञेय अपराध है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करआगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार व्यक्ति को मंगलवार को छपरा जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग