राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शारदीय नवरात्र के तहत दस दिनों तक चलने वाली दुर्गा पूजा को लेकर सप्तमी तिथि को प्रखंड क्षेत्र के दाउदपुर, जैतपुर, नचाप, ताजपुर, महमदपुर, मांझी, मियां पट्टी, ताजपुर, शीतलपुर, बरेजा, दाउदपुर, कोहड़ा बाजार, बनवार, नंदपुर, मदनसाठ, नसीरा, नरपलिया डुमरी, घोरघट समेत अनेक जगहों पर निर्मित आकर्षक व भब्य पूजा पंडालों में स्थापित माँ दुर्गा समेत विभिन्न देवी देवताओं के नेत्र पट्ट मंगलवार को विधिवत मंत्रोचारण के बीच खुल गए। नेत्र पट्ट खुलते हीं शंख, घण्टे, नगाड़े बजने लगे। जयकारे से वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय बन गया। वहीं दर्शन करने के लिए माँ के दरबार मे भक्त श्रद्धालु उमड़ पड़े। जिनमे महिलाएं व पुरुषों के साथ बच्चे भी शामिल थे। प्रतिमा के दर्शन व पूजा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। जगह -जगह पर मेला का आयोजन किया गया है। श्रद्धालुओं भक्तों ने माँ जगदम्बे की आराधना कर गांव नगर में सुख, शांति व समृद्धि की मंगलकामना की। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूजा समितियों के सदस्य सक्रिय दिखे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग