नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज़।
दरियापुर (सारण)। प्रखण्ड के जितवारपुर पंचायत के रामजीतपुर गाँव निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह पिता रामेश्वर सिंह को असाध्य बीमारी के इलाज लिए स्थानीय युवा भाजपा नेता चन्दन सिंह ने सारण के लोकप्रिय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि से दूरभाष पर बात की इसके बाद सांसद ने श्री रूडी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीज के बेहतर इलाज के लिये अस्सी हजार रुपये स्वीकृत कराई इसी क्रम में सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश भाजपा के युवा नेता चन्दन सिंह के नेतृत्व में डॉ सत्येंद्र नारायण सुमन, संजय सिंह, अजय राय ने पीड़ित के घर पहुच कर स्वीकृति पत्र सौपा,स्वीकृति पत्र पाकर पीड़ित आंखों में खुशियों के आँसू भर आये,उनलोगों ने सांसद श्री रूडी और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया, चन्दन सिंह ने दूरभाष पर पीड़ित परिवार को माननीय सांसद श्री रूडी से बात करवाई जिसपर श्री रूडी ने हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया, इस मौके पर जितवारपुर पंचायत के मुखिया डॉ आज़ाद जी, मुकेश सिंह, गौरी सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शम्भू सिंह, एवम सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थें। सांसद से बात होने के क्रम में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ आजाद आलम ने पंचायत के दिव्यांग की सूची देने की बात भी कही, जिससे दिव्यांगो को कुछ सामान उपलब्ध कराया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग