नित्यानंद। राष्ट्रनायक न्यूज़।
दरियापुर (सारण)। दिघवारा भेल्दी सड़क मार्ग बीच स्थित डेरनी ओवर लोड बालू लदा ट्रक जाने का मुख्य रास्ता बना हुआ है सरकार के लाख सख्ती के वावजूद ओवर लदे ट्रक के वजन से लोहछा पुल के पास सड़क में ट्रक धंस गई सड़क के किनारे ट्रक की लाइन लग गई और घण्टों जाम बना रहा वही एक ट्रक धंस गई दूसरा पुल पर चढ़ते ही ट्रक का गुल्ला टूट गया इस परिस्थिति में डेरनी वासी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह एक लेन का जर्जर सड़क है जिस पर अवैध रूप से ओवर लोड ट्रक आना जाना लगा रहता है।डोरीगंज, अवतारनगर, दिघवारा, डेरनी तथा भेल्दी थाना के बीच से गुजरती यह ओवर लोड बालू लदा ट्रक। यह सड़क अब चलने लायक नहीं बचा है। इस बात को लेकर राजद नेता बलिराम प्रसाद राय ने जिला प्रशासन से ओवर लोड बालू लदे ट्रक की आवागमन पर रोक लगाने का पत्र भी दिया गया हैै।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग