अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। प्रखण्ड में आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर प्रवर डाक अधीक्षक सुबोध प्रताप सिंह सारण के तत्वधान में उत्तरी अनुमंडल सारण के अंतर्गत तीन अलग-अलग उप डाकघर के ग्रामीण इलाकों में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के उपलक्ष में डाक जीवन बीमा दिवस का मेला लगाया गया। उत्तरी अनुमंडल सारण के बनियापुर उप डाकघर के अंतर्गत ग्राम भट्ट केसरी में सीबी प्रसाद डाक निरीक्षक उत्तरी अनुमंडल सारण के नेतृत्व में राष्ट्रीय डाक सप्ताह डाक जीवन बीमा के दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें ग्रामीणों को भारतीय डाक के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया विशेषकर भारतीय डाक जीवन बीमा एवं बच्चियों के लिए उज्जवल भविष्य एवं आर्थिक रूप से समृद्ध करने हेतु सुकन्या समृद्धि योजना महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर अपनी बच्चियों का खाता खुलवाया। ग्रामीण इलाकों से आए मजदूर वर्ग के एवं नौकरी कर रहे हैं कर्मचारी भी डाक जीवन बीमा को समझ कर अपनी-अपनी बीमा करवाया। उपस्थित अभय कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह डाकअधी दर्शक के साथ भारतीय डाक कर्मी बीवी पांडेय (सचिव) राष्ट्रीय ग्रामीण डाक सेवक संघ सारण, जितेंद्र दीक्षित, बिंदेश्वरी प्रसाद, राकेश गिरी, मुकेश गिरी, विनोद कुमार शाह, श्रीकांत कुमार, रासबिहारी प्रसाद, पुष्पेंद्र कुमार पांडे, दिलीप कुमार सिंह, शिव कांत, लालजी सिंह, शोभान्ती मांझी, अरविंद कुमार, सुधीर कुमार शर्मा के साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग