संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। रात्रि प्रहरी को बंधक बना अज्ञात चोरों ने विद्यालय से हजारों रुपये मूल्य के समान की चोरी कर फरार हो गए। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के चोरौवा स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय का है। चोरौवा निवासी रात्रि प्रहरी हरेंद्र राय ने बनियापुर थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें में रात्रि प्रहरी ने बताया है कि देर रात्रि को मैं विद्यालय के बरामदे में ही टहल रहा था। तबतक चोरों द्वारा मुझे बंधक बना दिया गया और स्मार्ट क्लास का ताला तोड़ उसमें रखे स्मार्ट टीवी, कम्प्यूटर सेट, इन्वर्टर, बैट्री, साउंड बॉक्स, प्रिंटर मशीन, माइक आदि सामग्री की चोरी कर ली गई। जाते समय चोरों द्वारा मेरा मुँह भी बांध दिया गया। सुबह में कुछ लोग वहां पहुँचे और मुझे बंधन मुक्त कराया।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग