राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। दशहरा मेला के अवसर पर एक दिवसीय सद्भावना फुटबॉल कप 2021 का आयोजन शुक्रवार यानी विजयादशमी को प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल के मैदान में आयोजित होगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन कमेटी की तरफ से आशुतोष उपाध्याय उर्फ अनु बाबा व बबलू कुमार यादव ने बताया कि यह आयोजन स्टार फुटबॉल एकेडमी एकमा वह क्षेत्रीय जनता के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसका फाइनल मैच अपराह्न दो बजे से पटना एकादश बनाम छपरा एकादश के बीच सद्भावना फुटबॉल मैच खेला जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग