दरियापुर में राजद में सैकड़ों लोगों ने सदस्यता, आयोजित हुआ नागरिक मिलन समारोह
बिपिन कुमार की रिपोर्ट
दरियापुर(सारण)। प्रखंड स्थित परीक्षण चौक पर राजद के जिला महासचिव कमलेश कुमार राय व परसा विधानसभा प्रभारी के सार्थक प्रयास व व्यवहार से सैकड़ो की संख्या में लोग राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हुए। सभी को अंग वस्त्र व पार्टी का चुनाव चिन्ह देकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए फूल माला देकर समानित किया गया। मुख्यरूप से सामिल सदस्यों में संजय सिंह खानपुर, विनीत कुमार, कुणाल कुमार सिंह, विकाश कुमार,चंदन साहनी, रंजू सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुए। वही कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष तरुण तिवारी को भी गठबंधन को लेकर कमलेश राय ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने मंच से संबोधन करते हुए कहा कि इस बार हमलोग धोखा नहीं खाएंगे, निकम्मी केंद्र व दलबदलू राज्य सरकार के मुखिया को सबक सिखाने का काम करेंगे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग