राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

गड्ढों में तब्दील है एकमा-पांडेय छपरा संपर्क सड़क, जर्जर सड़क व पुलिया दे रही हादसे को दावत

गड्ढों में तब्दील है एकमा-पांडेय छपरा संपर्क सड़क, जर्जर सड़क व पुलिया दे रही हादसे को दावत

  • जर्जर सड़क व क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग

एकमा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र में स्थित एकमा-पांडेय छपरा संपर्क सड़क गड्ढों में तब्दील होकर जर्जर हो गई है। क्षेत्रीय लोगों ने जनहित में इसकी मरम्मत की मांग की मांग की है। उधर इसी सड़क पर प्राथमिक विद्यालय भटटोली के समीप स्थित जर्जर पुलिया भी आवागमन में हर वक्त हादसे को दावत दे रही है। राहगीरों का कहना है कि पुलिया के अंदर डाली गई सीमेंटेड पाईप लाईन के टूट जाने से उसमें होल बन गई है। जिससे दुर्घटनाओं की प्रबल संभावना नजर आ रही रही है। राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव का कहना है कि इसी संपर्क सड़क पर एक विवाह भवन, एक आवासीय निजी पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय, टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय सह संकुल केंद्र गौसपुर आदि स्थित है। जहां पहुंचने का सहारा यही संपर्क सड़क है। देकुली गांव निवासी सिंकू सिंह का कहना है कि एकमा रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग से स्टेशन रोड से होते हुए भटटोली, पचरूखिया, गौसपुर होकर सिवान-छपरा एनएच 531 पर पांडेय छपरा गांव तक जाने वाली संपर्क सड़क की स्थिति जर्जर है।
नोनिया समाज के नेता रवि कुमार महतो के अनुसार इस संपर्क सड़क पर सालों पूर्व सीमेंटेड पाईप डालकर प्राथमिक स्कूल भटटोली के निकट पुलिया बनाई गयी थी। लेकिन अब यह पुलिया जर्जर हो गई है। जिससे दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों सहित पैदल यात्रियों के द्वारा भी थोड़ी-सी असावधानी होने पर हमेशा दुघर्टना का खतरा बना रहता है। क्षेत्रीय ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की समय रहते मरम्मत कराया जाना जरूरी है। इसमें विलंब से कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस जर्जर पुलिया से होकर वाहन पार करते वक्त चालक एक बार भगवान को जरूर याद करते हैं। जबकि इस सड़क पुलिया से विधायक, सांसद से लेकर जिले व प्रखंड के आला अधिकारी आते जाते हैं। ऐसा लगता है कि शायद उनकी नजर उक्त जर्जर पुलिया व सड़क पर नहीं पड़ रही है।
इस संबंध में लालपुर गांव निवासी अजय मिश्रा, रामपुर गांव निवासी चंदन श्रीवास्तव, नचाप गांव निवासी प्रो. अजीत कुमार सिंह, देकुली निवासी सिंकू सिंह, सालिमपट्टी गांव निवासी डा. दिलीप कुमार प्रसाद, रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के ट्रस्टी राजीव कुमार शर्मा आदि का कहना है कि इस पुलिया की मरम्मत समय रहते सुनिश्चित करानी जरूरी है। अगर पुलिया पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी, तो ऐसी स्थिति में संपर्क सड़क से होकर आने-जाने वाले राजापुर, पचरुखिया, पांडेय छपरा, देकुली, रामपुर, गौसपुर, लालपुर, लाकठ छपरा, बिगहा, महुंई, नचाप, कलान, भजौना, सिंगही, पोखरभिंडा आदि के ग्रामीणों सहित स्कूलों के वाहनों को भी अधिक दूरी तय करके वैकल्पिक मार्गों से होकर आने-जाने को विवश होना पड़ेगा। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने समय रहते इस जर्जर सड़क व पुलिया की मरम्मत कराने हेतु संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है।