राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। ताजपुर-एकमा मुख्य सड़क मार्ग के सरयूपार तथा चंदउपुर गांव के बीच स्थित बम्हस्थान के समीप अपराधियो ने एक व्यक्ति से हथियार का भय दिखाकर 50 हजार नगदी सहित मोबाइल व एटीएम कांड लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सबंध में पीड़िता ने दाउदपुर थाना में लूट की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। घटना उस वक्त की है जब मांझी थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव निवासी प्रभुनाथ चौधरी का पुत्र जनार्धन चौधरी एकमा से अपने गांव जईछपरा जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियो ने गाड़ी के आगे अचानक आकर रोक दिया और हथियार का भय दिखाकर नगद 50 हजार रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग