मंदिर के पूजारी को मारपीट कर दान पात्र से पांच हजार रूपये निकाला, पुजारी ने दर्ज कराया प्राथमिकी
बनियापुर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सहाबुद्दीन भिट्ठी में पिटाई कर मंदिर की दान बक्स में रखे पांच हजार रुपये निकालने की प्राथमिकी पुजारी ने दर्ज कराई है.पुजारी ब्रह्मदेव दास ने मामले में वृजलाल तिवारी को नामजद किया है. पुजारी ने बताया है कि वह नवनिर्मित हनुमान मंदिर में पूजा व आरती करने जा रहा था तभी नामजद हाँथ में तलवार व डंडे लेकर आया. नामजद ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया. हमले में घायल पुजारी जख्मी होकर जमीन पर गिर गया तभी नामजद मन्दिर के दानबक्स से पांच हजार रुपये निकाल फरार हो गया. पुलिस दर्ज प्राथमिकी पर अनुसंधान में जूटी है.


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग