जमीनी विवाद में हुई मारपीट में दो महिला घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के किशुनरा गांव में जमीनी विवाद में हुए मारपीट में दो महिला घायल हो गई।घायल महिला की पहचान पूजा पटेल 24 वर्ष पति चन्दन प्रसाद और मीना कुमारी पति स्व तुलसी पटेल के रूप में हुई। मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि जमीन पर नीव निकालने को लेकर बातचीत में मारपीट हो गई जिसमें दोनों महिला घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में घायल महिला द्वारा पुलिस को आवेदन देने की बात कही गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग