राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खजुरी पंचायत में मुखिया पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी प्रतिनिधि को रविवार की रात्रि में वोट मांगने के दौरान चाकू मार घायल करने का मामला सामने आया है। घायल मुखिया प्रत्याशी प्रतिनिधि को ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान खजुरी पंचायत के विशुनपुरा गांव निवासी कन्हैया शर्मा उम्र 35 वर्ष पिता पारस शर्मा के रूप में हुई।घायल का इलाज सीएचसी में हुआ वही घटना की खबर सुनकर सैकड़ों ग्रामीण समर्थक की भीड़ सीएचसी में उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस ने सीएचसी में पहुंच मामले का जायजा लिया। घटना के बारे में घायल कन्हैया शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी रूबी शर्मा खजुरी पंचायत से मुखिया पद की उम्मीदवार हैं और उसी को लेकर वह वोट मांग रहा थे रात्रि में बाइक से वापस आने के दौरान पकड़ी गाछी के पास बाइक पर सवार अज्ञात तीन लोगों ने उसे घेरकर मारपीट करने लगें और उसी दौरान सीने के पास चाकू से मार घायल कर दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग