पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कवलपुरा पंचायत के बहादुरपुर गांव में सोमवार को आई तेज बारिश से करकटनुमा मकान गिर पड़ा जिसमें एक दो वर्ष का बच्चा घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कवलपुरा मुखिया प्रत्याशी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एकाएक तेज बारिश से योगेन्द्र तिवारी उर्फ योगी तिवारी पिता रामदेव तिवारी का करकटनुमा मकान भड़भड़ा कर गिर पड़ा वही करकटनुमा मकान के नीचे सोया दो वर्षीय बच्चा अजीत कुमार पिता प्रदीप तिवारी दबकर घायल हो गया।घायल बच्चे को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घटना में पचास हजार की क्षति का आकलन किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग