संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के धनुपुर गांव निवासी शैलेन्द्र तिवारी के पुत्र उज्ज्वल कुमार ने जेईई एडवांस में बेहतर रैंक प्राप्त कर अपने प्रखंड का मान बढ़ाया है। उज्ज्वल को ऑल इंडिया रैंकिंग में 2769 स्थान प्राप्त हुआ है।पुत्र की इस सफलत पर माता-पिता,दादा-दादी सहित परिवार के सभी सदस्यों एवं आस पड़ोस में हर्ष का माहौल कायम है। उज्ज्वल के पिता एलआईसी एजेंट है। जबकि माता उषा तिवारी कुशल गृहणी है।सफलता से उत्साहित माता- पिता ने बताया कि उनके पुत्र की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर पूरी हुई।जबकि आगे की शिक्षा छपरा में रहकर पूरी हुई। उज्ज्वल ने अपने सफलता का श्रेय अपने दादा अवकाशप्राप्त व्यख्याता प्रो.दामोदर तिवारी,दादी अवकाशप्राप्त शिक्षिका कुमुद तिवारी एवं चाचा मुन्ना तिवारी के कुशल मार्गदर्शन के साथ-साथ सच्ची लगन और कठिन परिश्रम को बताया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग