राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा- सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित बनवार फ्लाई ओवर ब्रिज पर अपराधियो ने एक बाइक सवार का पीछा कर हथियार के बल पर रोक कर नगदी समेत बाइक और मोबाइल लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में पीड़ित ने दाउदपुर थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट की प्राथमिकी दर्ज करायी है। मिली जानकारी के अनुसार दाउदपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी शंकर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मृत्युंजय कुमार अपनी बाइक से मंगलवार की देर शाम गांव लौट रहे थे। तभी बनवार फ्लाई ओवर ब्रिज पर दो मोटरसाकिल पर सवार चार अपराधियो ने पीछा कर हथियार के भय दिखाकर गाड़ी रोक लिया। उसके बाद अपराधियों ने पॉकेट से नगद 2500 रुपये, एक मोबाइल फोन व बाइक लूट कर फरार हो गए । इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को मिलने के बाद पुलिस ने अपराधियो का दूर तक पीछा किया। मगर तब तक वे फरार हो चुके थे। उधर फ्लाई ओवर ब्रिज पर आये दिन लूट की घटना बढ़ने से राहगीर व आम लोग भयभीत महसूस करते है। लोगो ने स्थानीय पुलिस से उक्त ब्रिज पर पुलिस चौकसी बढ़ाने की मांग है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग