राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/दिघवारा (सारण)। गुरुवार को एकमा प्रखंड के गौसपुर स्थित उत्क्रमित मध्य सह उच्च माध्यमिक विद्यालय व दिघवारा स्थित राम जंगल सिंह महाविद्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती एवं आजाद हिंद फौज के स्थापना दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गौसपुर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका वीणा सिंह ने की। जिसमें शिक्षक दिग्विजय गुप्ता, कमल कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, शिक्षिका अनीता पांडेय, अंजू कुमारी, विभा कुमारी, सोनाली नंदा आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वहीं रामजंगल सिंह महाविद्यालय दिघवारा में प्रखंड के आसपास के गांव के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नेताओं का जमावड़ा हुआ। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता राम जंगल सिंह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव सह भाजपा नेता अशोक कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी व बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह एवं महान स्वतंत्रता सेनानी एवं स्वतंत्रता संग्राम के सेनानायक सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान श्री सिंह ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण दिया। वहीं बिहार केसरी प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा बिहार को दिए गए मार्गदर्शन का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे बिहार में उन्होंने मुख्यमंत्री बनकर अपने कार्य से बिहार में सामाजिक समरसता कायम की एवं बिहार की पहचान को आगे बढ़ाया।
इस मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि जनार्दन सिंह चौहान, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरुणेश सिंह, प्रो उमेश सिंह, प्रो नागेंद्र सिंह, प्रो शशि भूषण सिंह, प्रो कन्हैया सिंह, संजय सिंह, मनोज सिंह, प्रो सुनील कुमार सिंह, मनिंद्र नाथ सिंह, सुरजीत सिंह सोनू, जॉर्ज अब्राहम आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा