राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। शहर के मजहरूल हक एकता भवन में गुरुवार को कृषि विभाग की ओर से रबी महाभियान – 2021-22 अंतर्गत आत्मा, सारण द्वारा जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण एवं किसान चौपाल का शुभारंभ उप विकास आयुक्त के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान अपने स्वागत भाषण के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ केके वर्मा द्वारा रबी महाभियान 2021-22 में कृषि विभाग द्वारा रबी मौसम के दौरान फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता को बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त द्वारा कृषि विभाग के प्रसार कर्मियों को विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये लक्ष्य को शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने हेतु निदेश दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयुक्त निदेशक (शष्य) सारण प्रमण्डल छपरा द्वारा अपने संबोधन के क्रम में प्रसार कर्मियों को किसानों को बीच कृषि विभाग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का वृहत पैमाने पर प्रचार-प्रसार करने का निदेश दिया गया। साथ ही पराली प्रबंधन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। वैसे किसान जो पराली जलाते हैं, उन्हें चिन्हित कर कृषि विभाग द्वारा मिलने वाले लाभों से वंचित करने का निदेश भी दिया गया। राज्य स्तर से आये आलोक कुमार सिंह, उप निदेशक (कृषि) अभियंत्रण भूमि संरक्षण, पटना द्वारा प्रसार कर्मियों एवं किसानों को रबी महाभियान के क्रम में जिले के सभी पंचायतों में 25 अक्टूबर से नौ नवम्बर तक किसान चौपाल का सफलता पूर्वक आयोजन करने और किसानों की समस्याओं को सुनने एवं बामेती द्वारा उपलब्ध कराने गये फीडबैक फॉर्म को भरने एवं संकलित कर बामेती, पटना को भेजने का निर्देश दिया गया। ताकि किसानों की समस्याओं के अनुरूप योजना बनायी जा सके। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि 25 अक्टूबर से नौ नवम्बर तक जिले के सभी प्रखंडों में रबी महाभियान अंतर्गत किसान प्रशिक्षण एवं 26 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक उपदान वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधन करते हुए शमशेर आलम – उप परियोजना निदेशक आत्मा ने आत्मा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों जैसे प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान पाठशाला आदि की जानकारी प्रसार कर्मियों को दी। इनके द्वारा फसलों की बुआई पंक्ति में करने पर जोर दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र मांझी से आये वरीय वैज्ञानिक – सह – प्रधान द्वारा जलवायु अनुकूल खेती पर जोर दिया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के ही वैज्ञानिक डॉ सौरव कुमार द्वारा कृषि यंत्र बैंक पर विशेष प्रकाश डाला गया। रबी महाभियान 2021-22 जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल उप निदेशक, शष्य, उप निदेशक पौधा संरक्षण, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण, सहायक निदेशक, रसायन, मिट्टी जांच प्रयोगशाला, सहायक निदेशक, उद्यान, अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं अन्य पदाधिकारियों ने अपने विभाग द्वारा चलाये जा रहे किसान उपयोगी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निर्देशक, जिला कृषि पदाधिकारी डॉ के के वर्मा, मत्स्य पदाधिकारी, गव्य विकास पदाधिकारी, उद्यान पदाधिकारी, सहायक निर्देशक कृषि अभियंत्र संजय कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामाधार चौधरी, समन्वयक प्रशांत मिश्रा, राजेश विकल, संतोष सिंह, शैलेन्द्र किशोर, राम कुमार सिंह, एकमा प्रखंड के किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह, मुन्ना रजक, कामेश्वर मांझी आदि भी शामिल रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा