राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रसूलपुर बाजार में महावीरी अखाड़ा जुलूस मेला पारंपरिक आपसी भाईचारे व सौहार्द्र के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रतिष्ठित आलू व्यावसायी व समाजसेवी मिथिलेश प्रसाद ने कहा कि रसूलपुर का महावीरी अखाड़ा जुलूस मेला आपसी भाईचारे व सौहार्द्र का प्रतीक है। सैकड़ों युवाओं के साथ अखाड़े में शामिल श्री प्रसाद ने कहा कि विरासत में पूर्वजों से मिली इस संस्कृति को हम सभी को बचाकर रखना है। ऐसे अवसरों पर जाति-पाति व धर्म बंधनों से ऊपर उठ कर लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि रसूलपुर पंचायत के केदार परसा, धानाडीह, रसूलपूर व लाकठ छपरा गांवों के लोग सदियों से आपसी भाईचारे के साथ रहते आये हैं और आगे भी रहेंगे। जूलूस में रामेश्वर प्रसाद, अमरनाथ यादव, राम एकबाल यादव, रामविलास साह, संजय यादव आदि अन्य शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग