राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के रसूलपुर बाजार में आयोजित 72वें उमा महेश्वर पूजनोत्सव समारोह में आरा के मुन्ना यादव और गोपालगंज के बिजेन्द्र गिरि व्यास के बीच द्विदलीय रामायण गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें भोजपुरी प्रेमियों ने देर रात तक आनंद लेते हुए भगवान भोले व माता पार्वती की भक्ति रस में गोते लगाए। इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन करते हुए ग्रामीण बैंक के रसूलपुर शाखा प्रबंधक कला प्रेमी व साहित्यकार कमलेन्द्र कुमार ने 1950 में बैजनाथ कुटीर रसूलपुर में उमा महेश्वर पूजन समारोह पर पारम्परिक लोकगायन को स्थापित करने वाले पूर्व प्रधानाध्यापक व प्रसिद्ध प्रवचनकर्ता स्व सूर्यनारायण मिश्र उर्फ बच्चा बाबा के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें महान समाजसेवी बताया। वहीं आगत कलाकारों का स्वागत अरूण मिश्र ने किया। इस मौके पर ब्यास कामेश्वर सिंह, कमलाकांत मिश्र, पंकजपुरी, संजय सुरीला, प्रभुनाथ तिवारी आदि कलाकारों ने बच्चा बाबा के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते उन्हें भोजपुरी संस्कृति का पोषक बताया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग