राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के चनचौरा पंचायत के माधोपुर गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता व शिक्षाविद हृदयानंद उपाध्याय के बड़े भाई व समाजसेवी शशिभूषण उपाध्याय की हृदय गति रुकने से दिल्ली में निधन हो गया। वह लगभग 70 वर्ष के थे। वह गांव की हर सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का नेतृत्व करते थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव व आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों के अनुसार दिल्ली में हाल ही में वह हार्ट की बायपास सर्जरी करा कर पूरी तरह स्वस्थ हो चुके थे और अपने गांव लौटने की तैयारी में थे। उनका पार्थिव शरीर गांव आते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे अपने पांच भाईयों में ज्येष्ठ थे। वह अपने पीछे दो पुत्रों व पांच पुत्रियों सहित नाती पोते से भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। वहीं उनके निधन पर सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, डॉ अमित कुमार तिवारी, रसूलपुर के समाजसेवी व व्यवसायी मिथिलेश प्रसाद, भाजपा नेता चैतेंद्रनाथ सिंह, बंटी ओझा, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय, एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, विक्की सावन, सारण निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, माकपा नेता अरूण कुमार, युवा नेता मनोहर यादव आदि सहित क्षेत्र के लोगों ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग