संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। विधुत विभाग द्वारा अभियान चलाकर शुक्रवार को निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले एक दर्जन से अधिक उपभगताओ का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व जेई पवन कुमार ने किया। जेई ने बताया कि अभियान के तहत बनियापुर बाजार के राजा कुमार जिनपर एक लाख बत्तीस हजार,जयप्रकाश सिंह जिनपर एक लाख छप्पन हजार, मणिभूषण ओझा जिनपर दो लाख तिरपन हजार का बिधुत विपत्र बकाया था।उन सभी उपभोगताओं का कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया। जेई ने बताया कि निर्धारित से अधिक का बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोगता अबिलम्ब अपना विपत्र जमा करे। अन्यथा विभागीय निर्देशानुसार अभियान चलाकर चिन्हित उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। मौके पर फ्रेंचाइजी कौशल सिंह, मानवबल हरकिशोर गिरी, जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार सहित सभी संबंधित कर्मी मौजूद थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग