- 18 काउंटरों पर होंगे नामांकन
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा प्रखंड में नौवें चरण के तहत 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड कार्यालय में शनिवार से 18 काउंटरों पर विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इससे संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र पराशर ने दी है। उन्होंने बताया कि कुल 18 पंचायतों के लिए अलग-अलग 18 काउंटरों पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। वहीं नौ हेल्प डेस्क वरीय पदाधिकारी सीओ कुमारी सुषमा के निर्देशन में संचालित होंगे। जिससे प्रत्याशियों को काफी सहुलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अबतक 1975 नाजिर रसीद की बिक्री हुई है। जबकि यहां 23 अक्टूबर से विभिन्न पदों के लिए नामांकन दाखिल होने शुरू होंगे। इसके लिए भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बीडीओ ने कहा कि ग्राम कचहरी पंच के लिए 419, वार्ड पंचायत सदस्य के लिए 1079, ग्राम पंचायत के मुखिया पद के लिए 187, ग्राम कचहरी के सरपंच के लिए 118 और पंचायत समिति सदस्य के लिए 172 सहित कुल 1975 नाजिर रसीद काटी गई है। उन्होंने बताया कि वैसे भी नामांकन के अंतिम तिथि के एक दिन पहले तक नाजिर रसीद की बिक्री होती रहेगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग