राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिले के नगरा में बिजली विभाग के द्वारा बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उक्त बातों की जानकारी देते हुए शुक्रवार को कनीय अभियंता मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि सहायक विद्युत अभियंता धीरज सती के निर्देश पर कनीय अभियंता ओबैदुल्लाह अंसारी के नेतृत्व में छापेमारी दल ने नगरा प्रशाखा अंतर्गत खैरा एवं अफौर में तीन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जिनमें खैरा निवासी अनिल कुमार पर 36110 रुपए, अफौर के फिरोज आलम पर 64675 रुपए तथा अशोक कुमार राय पर 31205 रुपए का जुर्माना लगाया गया। बिजली विभाग के करवाई से क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले एवं बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग