राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशानुसार एकमा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र में अभियान चलाकर पांच लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक धंधेबाज व दो पियक्कड़ों समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि पुलिस अवर निरीक्षक नैन्सी कुमारी ने हुस्सेपुर गांव में छापेमारी कर महंत नट को पांच लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं छपरा- सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर एकमा स्थित शिवपुरी मुहल्ले में शराब पीकर हंगामा व मारपीट करते एकसार गांव के सोनू कुमार सिंह व एकमा गांव के रवि महतो को पुलिस अवर निरीक्षक रवीन्द्र नाथ मिश्र ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों की चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग