राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। लहलादपुर प्रखंड कार्यालय में पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन मुखिया पद के लिए 5, सरपंच पद के लिये 3, पंचायत समिति सदस्य के लिये 7, वार्ड सदस्य के लिये 39 तथा पंच के लिये 6 सहित कुल 60 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन के पर्चे भरे। जिसमें सिर्फ कटेयां पंचायत से मुखिया पद हेतु सोहन कुमार, चंदा देवी, चंदेश्वर राय, साहेब हुसैन तथा अजय कुमार यादव ने नामांकन कराया। इस दौरान बीडीओ विमला कुमारी, सीओ जयशंकर प्रसाद व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार झा, मिथिलेश कुमार दास, टुनटुन कुमार आदि ने अपने दल-बल के साथ काफी मुस्तैद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग