राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के पकड़ी बाजार में गुरुवार की रात आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देवी गीतों पर हजारों श्रोता झूमते रहे। जय माँ अम्बे पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम विधिवत पूजनोपरांत मांझी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व युवा नेता राणा प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने फीता काटकर उदघाटन किया। देवी जागरण कार्यक्रम में आरा से पधारे गायक आशिक अरविंद यादव ने निमिया के डार मइया लावेली हिलोरवा नामक परम्परागत देवी गीत से किया। उसके बाद गायक संजय जहरीला तथा गोरखपुर की लोकप्रिय गायिका अनुपमा यादव ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में विजय सिंह, मोहन तिवारी, जयप्रकाश वर्मा, रंजन शर्मा तथा विजय प्रसाद आदि अनेक गणमान्य मौजूद थे। मंच संचालन सुनील सिन्हा ने किया। इसी तरह चमरहियां बाजार पर बजरंग बली मेला के दौरान गुरुवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने प्रसिद्ध भोजपुरी गयिका निशा उपाध्याय एवं गोलू राजा की सदाबहार गायकी का जम कर आनंद उठाया। शुरुआत में हीं कलाकारों ने ऐसा शमा बांधा कि लोग देर रात तक अपने स्थान पर जमे रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में नसीरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय सागर, पैक्स अध्यक्ष धर्मनाथ सिंह, वार्ड सदस्य सरोज सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दोनों कलाकारों को अंग-वस्त्र प्रदान कर एवं माला पहना कर स्वागत किया। मेले का भी बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद उठाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा