राष्ट्रनायक न्यूज।
इसुआपुर (सारण)। थाना क्षेत्र के डोईला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में वाईपीएल संयोजक युवराज सुधीर सिंह सोमवार को मुखिया प्रत्याशी अकेला सुबोध के घर पहुंचे। जहां उन्होंने मारपीट की घटना की जानकारी ली। साथ ही चुनाव के दौरान हुई इस मारपीट घटना की निंदा की। वहीं पुलिस प्रशासन से दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने प्रत्याशी अकेला सुबोध के जानमाल की सुरक्षा के लिए सरकार से सुरक्षा दिए जाने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीण संत कुमार सिंह, सोहन महतो, मुसाफिर पंडित, अर्जुन पंडित, विकास चौरसिया, मदन पंडित, सुरेश कुमार पंडित,विक्रमा महतो, फिरोज अंसारी, रमेश महतो, इदरीश मियां व अन्य थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग