राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के मुकुन्दपुर गांव निवासी समाजवादी चिंतक चन्द्रमा मांझी को अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। अखिल भारतीय परिसंघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ ओम सुधा ने चन्द्रमा मांझी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व में संगठन का जनाधार मजबूत होगा। वहीं चन्द्रमा मांझी के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर प्रखंड के लोग उत्साहित हैं। पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव, प्रो. राजगृह सिंह, समाजसेवी अवधेश यादव, डॉ परशुराम शर्मा, सुन्दर देव राम, भीम यादव, विक्रमा मांझी, शिवनाथ राम, अर्जुन सिंह, प्रेमनाथ मिश्र, डॉ सत्यदेव प्रसाद यादव, विनोद साह, राजेश्वर यादव आदि प्रमुख लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते चन्द्रमा मांझी को बधाई दी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग