राष्ट्रनायक न्यूज।
परसा (सारण)। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कोहरा में सीपीएम यूनिट का 13वां सम्मेलन कॉ. नगनारायण राय की अध्यक्षता में सोमवार को सम्पन्न हुआ। जिला सचिव डॉ. शिवशंकर प्रसाद यादव के नेतृत्व में झंडात्तोलन करने के बाद शहीदों की बेदी पर सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए शिवशंकर प्रसाद ने कहा कि देश में बढ़ते आर्थिक असमानता और साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण को रोकने के लिए पार्टी को मजबूत करने होंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा और रोजगार की गलत नीति के चलते युवाओं का जीवन अंधकार में हो गया हैं।नए सचिव के लिए सर्वसम्मति से शंभु प्रसाद चौहान का नाम लाया गया जिस पर सहमति बनी। नए सचिव ने पार्टी को मजबूत करने के लिए नौजवानों एवं किसान मजदुर को अधिक संख्या में जोड़ने की बात कही। मौके पर राजनारायण महतो, ओ पी साह, भोला अंसारी, मुताब अंसारी, मो साफिक, रमेश बैठा, मंजूर आलम, इजरायल मियां, मोहन राय, राजेश्वर सिंह सहित दर्जनों शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग