राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र में छपरा-सिवान नेशनल हाइवे 531 पर हंसराजपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक पलट जाने सवार दो युवक घायल हो गये। घायल युवकों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आयुष्मान व डॉ. अमर कुमार गुप्ता ने किया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायल युवक खतरे से बाहर हैं। बताया गया है कि एकारी देवी टोला गांव निवासी रूपेश कुमार राम व गुड्डू कुमार राम बाइक से एकमा बाजार आ रहे थे। इसी दौरान इनकी बाइक छपरा-सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर हंसराजपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग