राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

दो पक्षों के बीच मारपीट, आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवो के दर्जनों व्यक्तियों के बीच आपसी विवाद को लेकर तरैया थाने में एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।प्रथम पक्ष के  रविंद्र राम ने अपनी प्राथमिकी में दर्ज कराया  है कि वे अपने दरवाजे पर बैठे थे उसी समय तिलक सहनी,बबलू सहनी आये और गाली गलौज करने लगे ।विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे साथ उन लोगों ने  मारपीट करनी शुरू कर दी। मेरी बहन पूजा देवी मुझे बचाने आई  तो  उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया , गलत नियत से उसके कपड़े भी फाड़ दिए।इनके साथ 8-10 अज्ञात लोग भी आए थे जिन्होंने मेरे घर में घुसकर मेरा सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया ,मेरी बहन पूजा देवी के गले से सोने की चेन लोगों ने खींच ली।मारपीट से हुए शोरगुल स्थानीय लोगों को आते देख ये  सभी लोग भाग निकले । मैं अपनी घायल  बहन को लेकर तरैया रेफरल अस्पताल गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेरी गम्भीर रूप से घायल बहन को छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही दूसरे पक्ष  तिलक सहनी ने थाने में अपनी दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि सुबह तकरीबन 7  बजे महिलाएं शौच के लिए सड़क के किनारे निकली हुई थी उसी समय सोनू कुमार राम तेज रफ्तार से पिकअप चलाते हुएनिकले जिससे महिलाएं बाल बाल बची इस संबंध में पूछे जाने पर सकल  राम बद्री, रविंद्र राम और उनके घर की महिलाएं गाली गलौज करने लगी। लाठी डंडे से मारपीट कर मुझे जख्मी कर दिया  मेरी पॉकेट से 20000 रुपए भी निकाल लिए। पुलिस दोनों पक्षो की प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।