राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र के बलेसरा पंचायत के वार्ड संख्या 13 में लगे नल-जल योजना के तहत लगायी गई टंकी के परिसर से जल सप्लाई स्टार्टर एवं स्टेबलाइजर की चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में वार्ड सदस्य नसीमा खातून ने दाउदपुर थाने में एक लिखित आवेदन दिया है। जिसमें कहा गया है कि अज्ञात चोरों के द्वारा टिन की बनी दीवार को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग