राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। मही नदी के किनारे मछली मारने के दौरान पैर फिसल जाने से एक ब्यक्ति की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक लाल सहनी (45) भेल्दी थाने के पाण्डेय टोला नदी किनारा गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार पाण्डेय टोला गांव के लाल सहनी रविवार को गांव के ही मही नदी के किनारे मछली मार रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया। घटना के 32 घंटे के बाद शव को नदी से निकाला जा सका।पत्नी बबीता देवी, पुत्र विकास कुमार,आनंद कुमार पुत्री मनीषा कुमारी, अंजलि कुमारी के आंखों से आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहा था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग