राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा प्रखंड क्षेत्र में अंचलाधिकारी मोहित कुमार सिन्हा एवं खैरा थाना अध्यक्ष वीरेंद्र राम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद प्रत्यासी पुतुल देवी खैरा बीडीसी भाग 2 के दिलीप कुमार साह एवं खैरा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी जुली कुमारी एवं सरपंच प्रत्यासी रंजू देवी पर आदर्श आचार चुनाव संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए खैरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत अंचलाधिकारी मोहित कुमार एवं खैरा थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने संयुक्त रूप से बताया कि किसी भी कीमत पर आचार चुनाव संहिता के नियमों का पालन हर प्रत्याशी को करना पड़ेगा। अचार चुनाव संहिता का उल्लंघन करने वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त चारो प्रत्याशियों के द्वारा सरकारी स्कूल के दीवार एवं पोल पर अपना बैनर पोस्टर लगाया गया था जिसे जब्त कर आगे की करवाई की गई है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग