संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नामांकन के पांचवे दिन मंगलवार को मुख्य बाजार सहित प्रखंड मुख्यालय में दोपहर बाद तक गहमा- गहमी का माहौल कायम रहा। वहीं नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर, अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, एसआई नसीम खान सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुस्तैदी से जुटे रहे। पांचवे दिन के नामांकन में सतुआ पंचायत से मुखिया पद के लिये निवर्तमान मुखिया पार्वती देवी, बनियापुर पंचायत के निवर्तमान मुखिया नागेन्द्र प्रसाद, सरेया पंचायत से मुखिया पद के लिये नीतू यादव, सतुआ पश्चिमी भाग से बीडीसी के लिये विजय यादव, पैगम्बरपुर से बीडीसी के लिये विमल देवी, कन्हौली मनोहर वार्ड- 17 से मणिभूषण पांडेय सहित सैकड़ो प्रत्याशियों ने अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस दौरान काफी संख्या में उम्मीदवार एवं उनके समर्थको के पहुँचने से मुख्य बाजार पर जाम की स्थिति बनी रही। मगर पुलिस बल के सहयोग से जल्द ही स्थिति पर काबू पा लिया गया। पांचवे दिन के नामांकन में सबसे ज्यादा भीड़ मुखिया एवं वार्ड सदस्य के काउंटर पर रही।जबकि सरपंच, पंच और बीडीसी के काउंटर पर औसत से कम भीड़ दिखी। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो को ध्यान में रख अलग-अलग पदों के लिये कुल 14 काउंटर बनाये गए है। जहाँ शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि 27 अक्टूबर तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग