संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनाक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अपर समहर्ता सह अपर जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बनियापुर थाना परिसर में हजारों लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया गया। मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी ने बताया कि कांड संख्या 164/21 में बरामद 2805 लीटर विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जबकि अलग-अलग कांड में बरामद 47 लीटर देशी शराब को भी नष्ट किया गया।कुल मिलाकर 2852 लीटर शराब की विनष्टीकरण करने की बात बताई गई। मौके पर एसआई पिंटू कुमार एएसआई विजय कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग