राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। जिलापार्षद के पति को मोबाईल पर जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में थाना क्षेत्र के भटवलिया निवासी व पीड़ित बृजेन्द्र सिंह ने बताया है कि मेरे मोबाइल नंबर पर फोन करके गांव के युवक डब्लू कुमार सिंह द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।वही अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे बिरुद्ध साजिश रच रहे है। पीड़ित का आरोप है कि डब्लू कुमार सिंह कई थानों में अभियुक्त है। जो मेरे साथ किसी भी तरह की अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है।पीड़ित द्वारा अपने जान-माल की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन से गुहार लगाई गई है। साथ ही इस तरह की घटना चुनाव को प्रभावित करने के लिये किये जाने की बात कही है।मालूम हो कि बृजेन्द्र सिंह बनियापुर जिलापार्षद भाग-04 के गीतू सिंह के पति है।दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की अनुसंधान में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग